आसाराम बापू का जन्म दिन्

जन्मदिवस तो एक बहाना है……. साधक को अपने पीया से मिलाना है ……… गरीबो को अन्ना वस्त्र वितरण कराना है ……. हरी ॐ नाम की गंगा बहाना है ……. संसार को भक्तिमय बनाना है ……

कुछ खबरे सेवा सुवास की …….

हरि ओम.. नाम से गूंजा आकाश

Apr 14, 11:52 pm
संवाद सहयोगी, अमृतसर ; श्री योग वेदांत सेवा समिति अमृतसर की ओर से पूजनीय संत श्री आसाराम जी बापू के 69वें जन्म दिवस पर गोल बाग से विशाल शोभायात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा के दौरान एक सुसज्जित वाहन में संत श्री आसाराम बापू जी के चित्र स्वरूप का शहरवासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बैंड बाजों व ढोल की थाप पर शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु प्रभु यश गायन कर रहे थे। हरि ओम, हरि ओम, हरि ओम की मधुरमय ध्वनि पर भक्तिरस में आत्मविभोर श्रद्धालु झूमते हुए नजर आए। शोभा यात्रा में 21 युवतियां सिर पर कलश धारण कर शोभायात्रा का नेतृत्व कर रही थी। शोभायात्रा में भगवान श्री राधा कृष्ण, श्री राम दरबार, शिवजी पार्वती सहित अन्य झांकियां आकर्षण का केंद्र थी। गोल बाग से शुरू हुई शोभा यात्रा हाथी गेट, हाल गेट, हाल बाजार, कटड़ा जैमल सिंह, चौक फव्वारा, आहलूवाला कटड़ा, गुरु बाजार, मजीठ मंडी, दाल मंडी, कटड़ा भाई संत सिंह सहित अन्य बाजारों से होते हुए मंदिर श्री दुग्र्याणा तीर्थ में संपन्न हुई। जहां गुरु जी की आरती उतारी गई। उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया।

चित्तौड़गढ़, 14 अप्रेल (प्रासं)। श्री योग वेदान्त सेवा समिति के तत्वाधान में संत आसाराम बापू के अवतरण दिवस के उपलक्ष में यहां हरीनाम संकीर्तन यात्रा का आयोजन किया गया।
बैण्ड बाजों के साथ यह यात्रा जूना बाजार में स्थित लक्ष्मीनाथ मंदिर से प्रारम्भ हो कर नगर के विभिन्न मार्गे से गुजरती हुई गांधीनगर पहुंच सम्पन्न हुई। यात्रा में शामिल आसाराम बापू के भक्तजन नाचते एवं झूमते हुए चल रहे थे। आयोजन के तहत बुधवार को यहां चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे एवं गोपाल गौशाला में गायों को चारा का वितरण किया जाएगा।

सागवाड़ा, 12 अप्रेल (प्रासं) ।  संत आसाराम बापु के 69 वें जन्मोत्सव को लेकर योग वेदान्त सेवा समिति की रविवार को आश्रम में कार्यक्रम तैयारी बैठक आयोजित हुई।
समिति के अध्यक्ष रमेश पाटीदार के अनुसार बैठक के बाद आयोजन को लेकर विभिन्न साधक दलों द्वारा अंबाड़ा, चिखली, नादिया, सरोदा, सामलिया, पादरड़ी, दीवड़ा, कोकापुर आदि गांवों में संपर्क किया गया। महंत भाईशकर पुरोहित ने बताया कि 14 अप्रेल को सागवाड़ा नगर में दोपहर 2 बजे हाथी, घोडो व ऊंट गाड़ियों के साथ भव्य संकिर्तन यात्रा निकाली जायेगी तथा 15 अप्रेल को आश्रम परिसर में आतिशबाजी की जायेगी व विशाल भण्डारा होगा।

ऐसी खबरे तो और भी बहुत है ………

संत अपने जन्मदिवस के बहाने भी जगत का कल्याण करते है …… और भगवद विमुख उसमे दोष दर्शन भी कर लेते है ….

उल्लू सूरज को क्या जाने ……….
धरती अम्बर को क्या जाने ……..
मुरख गीता को क्या जाने ……….

आनंद आनंद आनंद ………….

Advertisement

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.